कांग्रेस सरकार की यह अड़ियल रवैया देख ऐसा लगता कि सरकार के ज्यादातर मंत्री भ्रष्ट है | उन्हें यह डर है कि जनलोकपाल बिल आते ही उनकी पोल खुल जाएगी और वे जेल की हवा खाएगे |
Thursday, August 25, 2011
Monday, August 22, 2011
भ्रष्टाचार -लोकतंत्र के लिए खतरा |
भ्रष्टाचार एक सामाजिक एवं राजनैतिक दूषण है | राजनेता अपने नैतिक मूल्यों को भूलकर अपनी जेब भरने में लगे है | उन्हें यह भी याद नहीं कि हम शपथ लिए हैं कि हम संविधान की रक्षा करेंगे | उन्हें यह भी याद नहीं कि हमारी जिम्मेदारी क्या है | उनके इस गैर जिम्मेदाराना वरताव और व्यवहार ने जनता के दिल को तोड़ दिया है |
इस लिए देश और समय की यही मांग है कि एक सशक्त जनलोकपाल बिल पास किया जाय |
जयहिंद
राजेंद्र रामनाथ मिश्र
Sunday, March 27, 2011
गुलसितां हमारा
हिंद है हमारा ! हिन्दोस्ताँ हमारा !
प्राणों से बढ़कर प्यारा गुलसितां हमारा ||
मरना पड़े अगर यदि सौ बार जन्म लेंगे ,
जीवन की सारी ख़ुशियाँ कुर्बान हम कर देंगे ||
नदियाँ यहाँ हैं बहतीं कल- कल निनाद करती,
पावन धरा के तन में संचार रक्त करती ||
खाकर के अन्न जिसका हम सब पले हुए हैं ,
मिटटी की जिसकी खुशबू तन-मन में है हमारे ||
मेरे जिगर का टुकड़ा कहना नहीं मुनासिब ,
यह हृद्य है हमारा ,यह जिगर है हमारा || प्राणों से बढ़कर...........
जिसकी सुस्मित धरा धन-धान्य से भरी है ,
पल्लवित-कुसुमित भूमि सुन्दर मनोहारी है ||
सदियों से खड़ा हिमालय ,गुणगान कर रहा है ,
पद-तल में सागर जिसका पद-प्रक्षालन कर रहा है ||
शत कोटि जन जहाँ पर मस्तक झुका रहे हैं ,
" सरताज हिंद मेरा " नारे लगा रहे हैं ||
शत-शत प्रणाम मेरा ,नत-शिर नमन हमारा ,
तन-मन से बढ़कर प्यारा ,गुलसितां हमारा ||
हिंद है हमारा ! हिन्दोस्ताँ हमारा !
प्राणों से बढ़कर प्यारा गुलसितां हमारा ||
राजेंद्र रामनाथ मिश्र
Saturday, March 26, 2011
प्रार्थना
हे! सच्चिदानंद परमेश्वर ,आप सर्वशक्तिमान हैं ,सर्व- व्याप्त हैं | अनंत तथा अजानबाहु हैं | आप हम सब की बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें |
मनुष्य में दो प्रकार की शक्तियां निहित होती हैं-- शारीरिक- शक्ति तथा आत्म -शक्ति | सच्ची ताकत शारीर की नहीं होती बल्कि आत्मा की होती है ,चरित्र की होती है | शारीरिक- शक्ति अहंकार को जन्म देती है ,परन्तु आत्म-शक्ति बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करती है | अतः आत्म-शक्ति ईश्वर द्वारा प्रदत्त शक्ति होती है |
अब मै अपने से बड़े जो हमें अपना पुत्र ,पौत्र या पुत्रवत तथा पौत्रवत समझते हैं -- उन सबको प्रणाम करता हूँ | उन्हें मेरी ओर से नमस्कार -जो हमारे अनन्य तथा अभिन्न हृदय हैं | हमारे छात्रों -शिष्यों तथा उन
बालकों को मेरा मधुर स्नेह -- जो हमें इतना प्यार देते हैं |
स-धन्यवाद |
राजेंद्र रामनाथ मिश्र
Sunday, March 20, 2011
समय तथा सागर की लहरें
समय तथा सागर की लहरें ,
करती नहीं प्रतीक्षा |
टिक-टिक करती घडी ,
सदा देती है सबको शिक्षा ||
खोई हुई बस्तु मिलाती है ,
खोई हुई संपदा |
खोया हुआ रत्न मिल सकता
समय- मान न मिलता ||
करो समय-सदुपयोग ,
नहीं तो पछताओगे |
बीत जायगा समय ,
देखते रह जाओगे ||
गुजर जायगा वक्त ,
देखने दर्पण में |
वह समय नहीं आयेगा
फिर से जीवन में ||
करते हो सम्मान,
समय का ,सुख पाओगे |
बोओगे यदि आम,
समय पर फल खाओगे ||
बीत जायगा आज,
कल आये न आये |
क्षण भंगुर संसार,
काल किस क्षण आ जाए ||
बोओ जग में फूल ,
शूल मत भूल से बोना |
बोया जिसने शूल ,
पड़ा जीवन भर रोना ||
राजेंद्र रामनाथ मिश्र
Monday, March 14, 2011
सौगात
आज हमारा हो न हो ,
कल की मेरी बारी
हम क्या तुम क्या ,
अटल सत्य यह
देखे दुनिया सारी ||
कई बार दुर्दिन देखे हैं
विष के घूंट पिए है ,
दुःख- सुख में समभाव बनाकर
जीवन सदा जिए हैं ||
लोभ -मोह, छल-दंभ-द्वेष-
से क्या तुम कर पाओगे
मृत्यु प्रधान जगत में न-
कुछ लाये थे ,न ले जाओगे ||
सत्य -अहिंसा -ज्ञान -मान-
सम्मान सभी ये बातें ,
प्रेम-दया और सहानुभूति
इस जग की हैं सौगातें ||
राजेंद्र रामनाथ मिश्र
Wednesday, March 2, 2011
नये जगत में जीना होगा
घुट -घुट करके जीने वालों ,
भ्रमितमार्ग अपनाने वालों
छोडो कल की बात पुरानी
मंदिर- मस्जिद -गिरिगाघर के
गृह -कलह में जीने वालों
राग-द्वेष व वर- भाव के -
विष की मदिरा पीने वालों
अंध-रुढी,अज्ञान -अशिक्षा
की छाया में जीने वालों
असत-अनैतिक -अनाचार
का आश्रय लेकर चलने वालों
छोडो अनाचार अवलंबन
दुनियाँ कितना आगे बढ़ गयी
तुम क्यों रह गए पीछे !
पढो-बढ़ो सिद्धांत बनाओ
नये जगत में जीना होगा ||
छाछ फूंककर पीने वालों
झूंठी स्वाँग रचाने वालोंभ्रमितमार्ग अपनाने वालों
छोडो कल की बात पुरानी
नये जगत में जीना होगा ||
मंदिर- मस्जिद -गिरिगाघर के
गृह -कलह में जीने वालों
राग-द्वेष व वर- भाव के -
विष की मदिरा पीने वालों
छोड़ो धर्म-जाति की बाते
नये जगत में जीना होगा ||अंध-रुढी,अज्ञान -अशिक्षा
की छाया में जीने वालों
असत-अनैतिक -अनाचार
का आश्रय लेकर चलने वालों
छोडो अनाचार अवलंबन
नये जगत में जीना होगा ||
दुनियाँ कितना आगे बढ़ गयी
तुम क्यों रह गए पीछे !
पढो-बढ़ो सिद्धांत बनाओ
जग के संग में चलने वालो
छोडो निद्रा-तन्द्रा- आलस्य ,नये जगत में जीना होगा ||
राजेंद्र रामनाथ मिश्र
Subscribe to:
Posts (Atom)