माँ के प्यार को
पिता के दुलार को
गुरू के ज्ञान को
दोस्त के उपकार को
भूलना नही चाहिए ।
Monday, November 18, 2013
भुलाना नही चाहिए ।
Sunday, November 17, 2013
किसका किसमे मन लगता है?
बच्चो का खेल मे,
जवानो का मेल मे,
बूढो का भक्ति मे,
पहलवानो का शक्ति मे
मन लगता है।
विद्यार्थियो का स्कूलमे
तितलियो का फूल मे
कोयल का गान मे
किसान का धान मे
मन लगता है।
खिलाडियो का जीत मे
रसिक का संगीत मे
मनचलो का मीत मे
मन लगता है ।
राजेन्द्र प्रसाद मिश्र
Saturday, November 9, 2013
माँ की बेबशी Helplessness of a mother
बहुत पहले की बात है,
अफ्रीका गुलाम था गोरो का
गोरे उन्हे गुलाम समझते थे
जानवरो की तरह खरीदते,
तथा बेचते थे बाजारो मे ।
एक दिन एक गोरा एक माँ को,
उसके तीन बच्चो के साथ ,
बेचने लाया ।
बडे बेटे की डील-डौल देख,
एक गोरेने झट खरीद लिया ।
माँ के देखते-देखते,
और दोनो बेटे बिक गये
माँ रोई नही,
ऐसा लगा वह वर्षो से
सोई नही।
माँ की छटपटाहट का,
क्या ? वर्णन करू ।
बेबश माँ की दशा,
हथेली पर रखे दिल-सी थी ।
राजेंद्र प्रसाद मिश्र
Saturday, November 2, 2013
दीर्घायु बनने का मंत्र - (जिजीविषा)
एक व्यक्ति जीवन मे खूब धन कमाया । वह भक्षाभक्ष माँस- मदिरा का सेवन करता।इसके लिए उसे जीवो की हत्या करनै मे कोई संकोच नही थी। इस तरह क्ई वर्ष बीत गए । एक बार वह बहुत बीमार पड गया। डाक्टरो, वैद्यो ने उसे ठीक करने का बहुत प्रयास किया पर वह ठीक न हुआ।अंत मे उसने अपनी पत्नी तथा बच्चो को बुलाकर कहा- " मै मरना नही चाहता , मेरे शव को सभाँलकर रखना। किसी अच्छे ताँत्रिक से उसमे पुनः प्राण फूँकवा देना।"
पत्नी तथा बच्चो ने वैसाही किया। मरणोपरांत शव सुरक्षित रखा गया । कुछ दिनो बाद एक संत आए।सारी बात सुनकर संत ने कहा -सबसे पहले हमे यह देखना होगा कि वह जीव कहाँ पैदा हुआ है।उस जीव को उस शरीर से निकालकर इस शरीर मे डालना पडेगा। इसके लिए उस शरीर की हत्या करनी पडेगी। यह पाप मै नही कर सकता। पत्नी ने कहा -यह काम मै करूगी। संत ने कहा- तुम्हारे पति का पुनर्जन्म इसी बगीचे मे एक शुक- शावक के रूप मे हुआ है, जो अभी पिछले हप्ते अंडे से बाहर आया है। वह उड नही सकता पर फुदक सकताहै। खुश होते हुए बोली - तब तो उसे मारना और भी आसान हो जाएगा। पत्नी सीढी लेकर बगीचे मे पहुच गयी।सीढी के सहारे घोसले तक पहुँचकर जैसेही शिशु की गर्दन पकडना चाहा वह फुदककर समीप की डाल पर चला गया। भयभीत शावक जान बचाने के लिए एक डाल से दूसरे डाल पर फुदकता रहा। यह देख संत ने कहा- देवि इसी तरह तुम्हारे पति मृत्यु से डरकर मरना नही चाहते थे। जीव अपने कर्मो का फल भोगने के लिए दूसरा जन्म लेता है।
मनुष्य को दीर्घायु होने के लिए वेद- विदित नियम- हितभुक, मितभुक तथा ऋतभुक का पालन करना चाहिए। संत की बात सुनकर सबका भ्रम दूर हो गया।
Thursday, February 21, 2013
मानव धर्म
धर्म व्यक्ति का बंधन नहीं है ,
धर्म व्यक्ति का आड़ नहीं ।
धर्म व्यक्ति का मार्ग परदर्शक ,
धर्म व्यक्ति का वाड़ नहीं ॥
धर्म व्यक्ति को संबल देता ,
धर्म ज्ञान का मूल है ।
धर्म प्रेम का गीत सिखाता ,
धर्मान्धता शूल है
धर्म जगत का सार है ।
जिसकी अमिय धार से सिंचित,
सारा यह संसार है ॥
सभी धर्म आपस में भाई ,
भाई चारा उनका भाव ।
धर्म नहीं वह धर्मान्धता ,
जिनमे दया प्रेम का अभाव ॥
मानव धर्म से बढ़कर जगत में ,
नहीं है कोई धर्म महान ॥
रक्त मांस मज्जा से निर्मित ,
नश्वर जग में हर इन्सान ।
फिर यह कैसा भेद -भाव है ,
कैसा है यह धर्मोन्माद ।
सभी सुखी हो सभी निरामय ,
फूले फले रहे आबाद ||
राजेंद्र रामनाथ मिश्रा
Saturday, October 13, 2012
मातृ भूमि के प्रति
जिन्दगी का पल - पल तेरा ।
स्वेद से भीगा हुआ तन ,
रक्त से लथपथ बदन ।
आंसुओ की बूंद बनकर,
बह न जाये क्यो तन।
जिन्दगी तुमने दिया है
अन्न जल से सींच कर ।
यह ऋण कैसे उतारू,
माँ मै तुझे भूलकर ।।
इंसान मिट्टी का बना है ,
प्राण प्रिय परमात्मा का ।
रक्त की बुँदे है जल कण
सांस वायु अत्मा का ।।
जिन्दगी हर दिन नया स्वर,
कमल दल गत जल तरल है ।
लुडक जाये कब पता क्या ,
नयन जल सदृश विरल है ।।
कौन जाने किस घडी,
यमराज का पैगाम आये।
छुट जाये जगत यह ,
मोह कितना भी सताये ।।
याद करता है जमाना,
छोड़ जाये जो निसानी ।
लहू की न परवाह करते,
है बहाते समझ पानी।।
धन्य होता लहू मेरा
निजदेश जो कम आये ।
भारती मै गर्व से,
निज शीश सहज तुझे चढ़ाता ।।
मातृ भूमि के प्रति
राजेंद्र रामनाथ मिश्र