Showing posts with label poem- कविता. Show all posts
Showing posts with label poem- कविता. Show all posts

Tuesday, August 18, 2015

रोज सबेरे

रोज सबेरे  सूरज की  किरणें,
चुपके से  मेरे  घर आती ,
जादू  भरी  रोशनी से वे
नींद हमारी  दूर भगाती ।।

रोज सबेरे  चिडियाॅ चीं -चीं
करके , अपने  गीत  सुनाती
जादू  भरे गीत के  स्वर से
सुबह  नींद से  हमे  जगाती  ।।

रोज  सबेरे  मम्मी  मेरी
मुझे  नाम  लेकर  के बुलाती
जादू  भरे  मधुर  स्वर  उनके
तंद्रालस को दूर  भगाते ।।

रोज सबेरे  पापा  मेरे
मुझे  उठा  मंदिर  को जाते
'उठ जा विट्टू 'कह करके
मुझे प्रात का  पाठ पढाते  ।।

सुख -दुख सब दुनिया में ही हैं
सुबह  शाम  आते जाते हैं
कोई  खो करके सोता है
कोई  सो करके  खोता है ।।

सुबह  देर तक  जो सोते हैं
बडे  आलसी  वे होते हैं
सुबह  समय से  उठने वाले
जग में  सम्मानित  होते हैं  ।

                                        राजेंद्र प्रसाद मिश्र

Wednesday, January 14, 2015

निर्झरिणी

निर्झरिणी बह रही निरंतर
     कंकड पत्थर पर चल-चल कर ।।

नहीं कभी पीछे मुडती है
       सदा अग्रसर ही रहती है
                बादल से जल ले लेकर
                          सागर तक ढोती रहती है
                                      बिना थके काट रही है
                                               पर्वत से सागर का अंतर ।

निर्झरिणी बह रही निरंतर
             कंकड पत्थर पर चल- चल कर ।।

तट की हरियाली ललचाती
          लेकिन उसे रोक न पाती
                    दृढ निश्चय से आगे बढती
                          कल- कल छल- छल का रव करती
                                                  कुसुमित कूल सुमन सुंदर

निर्झरिणी बह रही निरंतर
             कंकड पत्थर पर चल- चल कर ।।

                                                                      राजेंद्र प्रसाद मिश्र

Monday, December 1, 2014

Pyar bina koi geet nahi hai.-प्यार बिना कोई गीत नहीं है।

प्यार बिना कोई गीत नहीं है ।
प्यार बिना संगीत नहीं है ।।

जग के सभी चराचर में
आकर्षण का प्यार भरा है
ग्रह - नक्षत्र-उपग्रह- तारे,
सब मे है आकर्षण प्यारे ।

सूरज प्यार धरा से करता,
प्रतिदिन अपनी नवकिरणो से
जगती का आलिंगन करके
जग को प्यार निछावर करता
धरती का वह मीत सही है ।
प्यार बिना कोई गीत नहीं है ।।

नील गगन में पंख खोलकर
गोते खाते हैं पक्षी गण,
प्रणय-गीत को गा-गाकरके
सह देते संसार सृजन में, 
नहीं प्रीति की रीति नई है।
प्यार बिना संगीत नहीं है ।।

रंग- विरंगे पंख खोलकर,
तितली मंडराती फूलों पर
करती मधुरस पान सुहृद का,
पुष्प- पुष्प पर घूम -घूम कर ,
है बिखेरती नव पराग-कण।
फूलों का परांगण करके ,
सह देतती संसार सृजन में ।
तितली का फूलों से बढकर, 
जग में कोई मीत नहीं है
प्यार बिना कोई गीत नहीं है।
प्यार बिना संगीत नहीं है ।।

                                  राजेन्द्र मिश्रा

Thursday, November 27, 2014

Tum kavita ham (mai) sangit priye -तुम कविता हम संगीत प्रिये ।

तुम कविता हम संगीत प्रिये ।
तुम वसंत हम गीत प्रिये  ।।

हम वंशी तुम समीर प्रिये,
तुम प्राण हम शरीर प्रिये ।
तुम राग - द्वेष से परे, हम
माया के बंधन में जकडे ।

तुम वसंत हम शीत प्रिये,
तुम कविता हम संगीत प्रिये ।।

तुम सुंदर सुमन सुगंधित,
हम पतझड से युक्त प्रिये,
तुम कविता की अविरल धारा
हम लय -ताल -वद्ध संगीत प्रिये,

तुम कविता हम संगीत प्रिये ।
तुम वसंत हम गीत प्रिये ।।

                                      राजेंद्र मिश्रा

Thursday, November 13, 2014

लाक्षागृह का निर्माण Lakshagrih ka nirman

दुर्योधन शकुनि की चाल बडी
दोनों ने मिलकर युक्ति गढी   ।
जो गुड देने से मर जाए
उसको क्यों जहर दिया जाए।।

विरोचन को आज्ञा दें दी
लाक्षागृह का निर्माण करो ।
पांडव का काल निकट आया
अंत्येष्टि का इंतजाम करो  ।।

पांडव को बहला कर के
लाक्षागृह रहने भेज दिया ।
कपटी दुर्योधन इस प्रकार
नया खेल था खेल दिया ।।

षड्यंत्र सफल होता कैसे
विदुर- निति के आगे
पांडव लाक्षागृह जला दिये
स्वयं सुरंग से भागे   ।।

                                                  राजेंद्र प्रसाद  मिश्र

दुर्योधन का अपमान Duryodhan ka apmaan

कर अथक परिश्रम पांडव ने
निज नव गृह -निर्माण किया।
न्योता भेजा था दूर- दूर
दुर्योधन का भी आह्वान किया ।।

कुटिल मंडली साथ लिए
दुर्योधन आया इन्द्र प्रस्थ।
भवन द्वार से कर प्रवेश
पीछे छोडे हाथी- घोडे रथ ।।

जल में थल, थल पर जल का
दुर्योधन को अनुमान हुआ
ईर्ष्या से जलते कुरू ज्येष्ठ का
जल मे गिरकर अपमान हुआ।।

पांचाली बोली अंधे के घर
अंधे ही जन्म  लिया करते
काॅटे से युक्त बबूलो पर
कब आम- अनार उगा करते ?

दुर्योधन भी आग बबूला हो
उत्सव से बाहर चला गया ।
'अपमान का बदला लूँ गा 'कह
इंद्र प्रस्थ से चला गया ।।

दुर्योधन बाहर चला गया
आखों में ज्वाला भरे हुए ।
पांचाली की कटु- मृदुल हॅसी का
चित्रण नयनों में लिए हुए ।।

                                                            राजेंद्र प्रसाद मिश्र

Sunday, January 26, 2014

आलस मत कर ।

कुछ भी कर पर आलस मत कर ।
आलस्य दुश्मन है मानव का 
मन की गति को स्थिर करता
तन की शक्ति क्षीण बनाता
रस भर तन-मन-जीवन मे
संकल्प- विकल्पो से उठकर
कुछ भी कर पर आलस मत कर ।।

डरकर जीना कायरता है
मानव -मन उच्छृंखल है
जिधर मुड़ा बस उधर जुड़ा
मति को मन पर भारी बनकर
जीवन मे गति का मिश्रणकर
कुछ मी कर पर आलस मतकर ।।

चमके सूरज चाँद सितारे
गति के है प्रतिक ये सारे
गति विन जीवन मे दुर्गति है
निश-दिन प्रगति पर चलकर
प्रतिक्षण प्रतिपल आगेको बढ़
कुछ भी कर पर आलस मत कर ।।

त्याग सभी शंसय है जितने
देख गगन मे तारे कितने
तारो सा तू भी चमकेगा
प्रगति पथ पर तू झलकेगा
संशय छोड़ दृढ़ निश्चय कर
कुछ भी कर पर आलस मत कर ।।
             
                                              राजेन्द्र मिश्रा

Sunday, January 19, 2014

इतना करती क्यो प्यार मुझे Itna karati kyo pyar munjhe

इतना करती क्यो प्यार मुझे ।

तुम त्रिवेणी सी पावन हो
हम गाँवो के गंदे नाले ।
सदगंधयुक्त शीतलजल तुम
मधुशाला के हम मधु प्याले।
तुम कितनी चंचल ,हम शांत शुभे !
इतना करती क्यो प्यार मुझे ।।

तुम स्वर्गलोक की सुरबाला
हम मृत्युलोक के वासी है।
तुमको गलबाहो का हार और
हमको प्रिय मथुरा काशी है।
तुम कुसुम-कली,हम काँटे है
इतना करती क्यो प्यार मुझे ।।

तुम चंदन -भीनी खुशबू हो
हम बबूल के फूल प्रिये ।
तुम फैलाती सौरभ चहुँ ओर,
हम काँटो के तीर प्रिये ।
तुम चंचल नयनो वाली हो ,पर
मै शुक्राचार्य प्रिये
इतना करती क्यो प्यार मुझे ।।

तुम  धवल चाँदनी सी निर्मल
मै कालकूट का प्याला हूँ ।
तुम च॓दन सी शीतल हो
मै तप्त अग्नि की ज्वाला हूँ।
मै ग्रीष्म तुम बरसात प्रिये,
तुम आओगी, मै जाऊँगा।
तुमसे कैसे मिल पाऊँगा ।।

                                  राजेन्द्र मिश्रा

Saturday, November 9, 2013

माँ की बेबशी Helplessness of a mother

बहुत पहले की बात है,
अफ्रीका गुलाम था गोरो का
गोरे उन्हे गुलाम समझते थे
जानवरो की तरह खरीदते,
तथा बेचते थे बाजारो मे ।

एक दिन एक गोरा एक माँ को,
उसके तीन बच्चो के साथ ,
बेचने लाया ।
बडे बेटे की डील-डौल देख,
एक गोरेने झट खरीद लिया ।

माँ के देखते-देखते,
और दोनो बेटे बिक गये
माँ रोई नही,
ऐसा लगा वह वर्षो से
सोई नही।

माँ की छटपटाहट का,
क्या ? वर्णन करू ।
बेबश माँ की दशा,
हथेली पर रखे दिल-सी थी ।

                           राजेंद्र प्रसाद मिश्र

Saturday, January 22, 2011

कर्मवीर

जो स्वयं साहसी होते है |
वे आगे बढ़ते  जाते है ||

                       कंटक में चल करके खुद
                       दुनिया को राह बताते है
                       चाहे नेपोलियन को देखो 
                       या नाम सिकंदर का लेलो 
                       नेता सुभाष अब नहीं रहे 
                       पर हमको याद दिलाते है || जो स्वयं ........

 पथ में कितनी बाधाएँ हो 
घेरे  घनघोर घटायें हो 
 फैला समुद्र जल विस्तृत हो 
 ऊँची पर्वत मालाएँ हो 
 पद एक नहीं विचलित होते 
 खुद समय बदलते जाते है || जो स्वयं ......... 

                         जो अपना कर्म नहीं करते 
                         जो झूठी स्वांग सदा भरते
                         जो उम्मीदों के बल बैठे 
                         संघर्षों से घबराते है 
                         गोते तो लगाना मुश्किल है 
                         साहिल पर डूबा करते है || जो स्वयं .........
 जिनका मन भ्रमर नहीं खिचता 
 ललनाओ की तस्वीरों में 
 जो आहत नहीं हुआ  करते 
 सुन्दरियों की दृग तीरों से 
 है वीर पुरुष विरले जग में 
 यश मान सजोयें रखते हैं ||
                            जो स्वयं  साहसी होते है |
                            वे आगे बढ़ते जाते है    || 
  
                                                             राजेंद्र रामनाथ मिश्र

Friday, January 14, 2011

शिक्षा

एक याचक किसी नगर में,
गया मागने भिक्षा|
सुनिकेतन को देख हुई,
जागृत तीब्र बुभुक्षा |
दरवाजे पर स्थित होकर ,
उसने अलख जगाया,
पर गृह से उसने कोई ,
उत्तर तक न पाया||
खड़ा रहा कुछ  समय सुना
सुन्दर सुमधुर आवाज
प्रभु ,पुत्र एक मुझको देना,
यदि प्रसन्न हो आज ||
भिक्षु सोचा कहाँ आ गया ,
यह खुद एक भिखारी
आगे बढ़ा लिए कर झोली
मन में इच्छा भारी|
अगले गृह का स्वामी भी
सुना रहा निज विपदा |
माँ प्रसन्न हो मुझको देना
विपुल धन सम्पदा ||
एक से बढ़कर एक यहाँ
हैं जग में बड़े भिखारी |
कैसा खेल यहाँ जग में है
प्रभु की इच्छा न्यारी |
मुझे भूख भोजन की है ,
पर उनकी अद्भुत इच्छा
संतुष्टि में ही सुख है
मिली मुझे यह शिक्षा ||
                                  राजेन्द्र रामनाथ मिश्र




Saturday, January 8, 2011

गुलसितां हमारा अमर रहे

गुलसितां हमारा अमर रहे ,
हम आज यहाँ ,कल रहें न रहें |
                  आजाद भगत की यादों को,
                  हम मन में बसाये फिरते हैं|
 भारत की मिटटी को छू कर,
 अपनी फरियादें करते हैं |
                 गुलसितां हमारा अमर रहे,
                 हम आज यहाँ ,कल रहें न रहें |
हरियाली  मिटटी की मुझसे,
 उनकी वह कहानी कहती है |
                  जिनकी सासों में धड़कन में ,
                  बस एक तम्मना बसती है |
गुलसितां हमारा अमर रहे,
हम आज यहाँ ,कल रहें न रहें |
                   फूलो की महक चिडियों की चहक,
                    हमें उनकी याद दिलाती है |
 जिसने सिर कटाएँ हँस हँस कर ,
उफ तक न किये गाते-गाते |
                     गुलसितां हमारा अमर रहे,
                    हम आज यहाँ ,कल रहें न रहें |
वर्षा की रिमझिम बुँदे भी ,
गुणगान  शहीदों का करती हैं|
                    तितली मंडराती फूलो पर,
                   भौरे गुनगुनाया करते हैं |
गुलसितां हमारा अमर रहे,
हम आज यहाँ ,कल रहें न रहें |
                    बच्चों की मुस्काने बरबस ,
                    नेहरु की याद दिलाती हैं |
 बन बाग वाटिका उपवन भी ,
 सौरभ बरसाते गाते हैं  |
                      गुलसितां हमारा अमर रहे |
                      हम आज यहाँ ,कल रहें न रहें |
                                                                             राजेंद्र रामनाथ मिश्र