'परहित सरिस धर्म नहिं भाई 'का अर्थ है कि दूसरों की भलाई के समान दूसरा कोई धर्म नहीं है । जो व्यक्ति दूसरों को सुख पहुचाता है, दूसरो की भलाई कर के प्रसन्न होता है, उसके समान संसार में कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं है । महर्षि दधीचि ने देवराज इंद्र को अपना अस्थि- पंजर दे दिया था, जिसका उपयोग करके इंद ने दानवों का बध किया था । महाराज शिवि ने अपने शरीर का मांस एक निरिह पक्षी की रक्षा के लिए अर्पित कर दिया था।इस तरह दूसरों की भलाई के लिए किए गए कार्य के द्वारा व्यक्ति को पुण्य के साथ - साथ यश भी प्राप्त होता है । परोपकार द्वारा विश्व में एकता तथा मानवता का विकास होता है । लोग जाति तथा धर्म से ऊपर उठकर एक - दूसरे के करीब आते हैं, जिससे भाईचारे तथा विश्व वंधुत्व की भावना का विकास होता है । इस तरह दूसरे को सुख देने जैसा नेक कार्य इस दुनिया में नहीं है तथा दूसरे को पीडा पहुचाने जैसा निषिद्ध कार्य भी इस दुनिया में दूसरा नहीं है ।
Friday, February 13, 2015
Thursday, February 12, 2015
भ्रष्टाचार(अनुच्छेद)
भ्रष्टाचार एक ऐसी सामाजिक कुरीति है जो किसी भी देश या समाज को पतन के गर्त में ले जा सकता है ।जब समाज को राजनैतिक भ्रष्टाचारियो की मदद मिल रही हो , तो वह पंक्ति याद आती है- 'हर शाख पर उल्लू बैठे हो, अनजामे गुलिस्ताँ क्या होगा ।' भ्रष्टाचार रूपी जहर के प्रभाव से बचने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। आज बडे अधिकारी से लेकर एक सामान्य लिपिक तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं । समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हुआ है जिससे लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास नहीं है । देश को इस समय ईमानदार नेता, अधिकारी तथा समाज- सेवक की जरूरत है । वैसे तो बहुत से भ्रष्ट नेता, अधिकारी, तथा कर्मचारी ईमानदारी का ढोग करके जनता के बीच आएगें पर हमें उनसे सावधान रहने की जरूरत है ।सबसे बडी जिम्मेदारी तो उन लोगों की है जो भ्रष्टाचार के शिकार हो रहे हैं।भ्रष्टाचार से लडाई में और इससे मुक्ति पाने में देरी हो सकती है पर यह असंभव नहीं है । जरूरत है देशवासियों के मनोबल एवं जज्बे की, जो भ्रष्टाचारियो को सबक सिखा सके।समाज, परिवार तथा देश में संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर बल देकर देश से भ्रष्टाचार का उन्मूलन किया जा सकता है ।
जब आए संतोष धन सब धन धूरि समान(अनुच्छेद)
मनुष्य के जीवन में सुख और शांति की शुरुआत संतोष की नीव पर ही होती है ।जब तक व्यक्ति के मन में संतोष नहीं आता तब तक वह सुख का अनुभव कर ही नहीं सकता । व्यक्ति के पास जो कुछ भी अपना है या अपने पास है, उसी में सुख का अनुभव करना संतोष कहलाता है ।मानव की अभिलाषा अनंत है। व्यक्ति उन्हें पाने के लिए प्रयास करता है। इस प्रकार एक के बाद दूसरी इच्छा जन्म लेती है तथा मनुष्य महत्वाकांक्षी हो जाता है। महत्वाकांक्षी व्यक्ति कभी सुखी हो ही नहीं सकता । वह सदैव तनावपूर्ण जीवन जीता हुआ बीमारियों का शिकार होता है । इस तरह संतोष के बिना सुख संभव नहीं होता । बढती महत्त्वाकांक्षा के साथ अपराध बढते है - जैसे कि चोरी ,डकैती, , तस्करी एवं भ्रष्टाचार । जहाँ संतोष है वहाँ लालच का कोई स्थान नहीं ।सुख के लिए व्यक्ति के मन मे त्याग तथा परोपकार का होना आवश्यक है ।किसी कवि ने ठीक कहा है कि -
गोधन ,गज धन ,वाजिधन और रतनधन खान ।
जब आए संतोष धन ,सब धन धूरि समान ।।
Saturday, February 7, 2015
महामंत्र
देवकी-सुत गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते ।
देहि मे तनयं कृष्णम् त्वामहम् शरणागता ।।
संतानहीन दंपति यदि इस मंत्र का सच्ची श्रद्धा से जाप करते हैं, या किसी आचार्य से करवाते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण की
कृपा से उनकी मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है ।
जय श्री कृष्ण
Wednesday, January 14, 2015
निर्झरिणी
निर्झरिणी बह रही निरंतर
कंकड पत्थर पर चल-चल कर ।।
नहीं कभी पीछे मुडती है
सदा अग्रसर ही रहती है
बादल से जल ले लेकर
सागर तक ढोती रहती है
बिना थके काट रही है
पर्वत से सागर का अंतर ।
निर्झरिणी बह रही निरंतर
कंकड पत्थर पर चल- चल कर ।।
तट की हरियाली ललचाती
लेकिन उसे रोक न पाती
दृढ निश्चय से आगे बढती
कल- कल छल- छल का रव करती
कुसुमित कूल सुमन सुंदर
निर्झरिणी बह रही निरंतर
कंकड पत्थर पर चल- चल कर ।।
राजेंद्र प्रसाद मिश्र
Gazal गजल
जख्म कितना भी हो, दर्द होता ही नहीं ।
मंजिले - ए दूर हो या दुर्गम-ए-राह हो ,
साथ संगीन हो, या हाथ मे हाथ हो
पथ पर फूल हो, पर रात सोता ही नही
जख्म कितना भी दो, दर्द तो होता ही नहीं ।।
दैव दुर्दिन दिखाए, या खेलाए खून की होली
साथ मे कफन हो या हाथ रंगीन चोली
रात बीते न बीते सबेरा होता ही नही
जख्म कितना भी हो, दर्द होता ही नहीं ।।
लडखडाते पाॅव तले खडे हो तीर तीखे
मौत का खौफ नहीं प्राण चीखे न चीखे
आप मानो न मानो, दिल रोता ही नहीं
जख्म कितना भी ही पर दर्द होता ही नहीं ।।
राजेंद्र मिश्रा
Thursday, January 1, 2015
स्वच्छता की राह पर एक कदम रख करके देखो ।
स्वच्छता की राह पर ,
दो कदम चल करके देखो ।
देश का सम्मान होगा ,
स्वास्थ्य का वरदान होगा,
आत्मबल पर बलदेकर
यह कदम भर करके देखो ।
स्वच्छता की राह पर ,
एक कदम रख करके देखो ।।
देश को अभिमान होगा ,
विदेश में सम्मान होगा,
जिन्दगी के लक्ष्य मे ,
एक कदम भर करके देखो ।
स्वच्छता की डगर पर ,
यह कदम धर करके देखो ।।
राजेंद्र प्रसाद मिश्र