Thursday, August 25, 2011

आखिर सरकार जन लोकपाल बिल लाना क्यों नहीं चाहती ?

कांग्रेस सरकार की यह अड़ियल रवैया देख ऐसा लगता कि सरकार के ज्यादातर मंत्री भ्रष्ट है | उन्हें यह डर है कि जनलोकपाल बिल आते ही उनकी पोल खुल जाएगी और वे जेल की हवा खाएगे |

Monday, August 22, 2011

भ्रष्टाचार -लोकतंत्र के लिए खतरा |

भ्रष्टाचार एक सामाजिक एवं राजनैतिक दूषण है | राजनेता अपने नैतिक मूल्यों को भूलकर अपनी जेब भरने में लगे है | उन्हें यह भी याद नहीं कि हम शपथ लिए हैं कि हम संविधान की रक्षा करेंगे | उन्हें यह भी याद नहीं कि हमारी जिम्मेदारी क्या है | उनके इस गैर जिम्मेदाराना वरताव और व्यवहार ने जनता के दिल को तोड़ दिया है |
इस लिए देश और समय की यही मांग है कि एक सशक्त जनलोकपाल बिल पास किया जाय |

जयहिंद    
                                                                    राजेंद्र रामनाथ मिश्र