Sunday, January 9, 2011

हम बच्चे हिंदुस्तान के |

देश हमारा सबसे प्यारा 
 इतना बृहद विशाल है 
 कश्मीर की सुन्दरता भी 
अपनी अजब मिशल है 
 किसमे इतनी हिम्मत है क़ि,
 आँख उठाये आन पे 
 मर जाएँगे मिट जाएँगे 
 हम बच्चे वीर जवान के |
हम बच्चे हिंदुस्तान के ||

अगर खड़ा हो अचल सामने 
 उसे कुचल हम जाएँगे
कदम न अपना रखेंगे पीछे 
 आगे बढ़ते जाएँगे 
 अपना सब कुछ लुटा देंगे हम 
 भारत माँ क़ि शान पे |
हम बच्चे हिंदुस्तान के ||
 शस्य श्यामला भारत माता,
 हरा भरा है अपना आँगन 
 सबके दुखड़े  दूर करेंगे 
 सबके सिर पर होगी छाजन 
कोई नहीं रहेगा भूखा 
हम बच्चे सजग किसान के |
हम बच्चे हिंदुस्तान के ||                          राजेंद्र रामनाथ मिश्र

No comments:

Post a Comment